गुणवत्ता बढ़ाने के लिए टोयोटा ने शुरू की पहल
टोयोटा सिटी (जापान), 30 मार्च (आईएएनएस)। लाखों कारों की वापसी के बाद दुनिया की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी टोयोटा मोटर कार्पोरेशन ने अपने वाहनों की गुणवत्ता में सुधार के लिए आक्रामक पहल की है। खराबी के कारण कारों की वापसी के कारण कंपनी की छवि धूमिल होने के चलते यह कदम उठाया गया है।
वैश्विक गुणवत्ता नियंत्रण टास्क फोर्स के साथ बैठक में मंगलवार को टोयोटा प्रमुख अकीवो टोयोदा ने कहा, "हम अपनी सभी गुणवत्ता प्रक्रियाओं की नए तरीके से जांच कराना चाहते हैं।"
उन्होंने कहा, "हम अपने ग्राहकों का विश्वास दोबारा जीतना चाहते हैं।"
कारों में खराबी की शिकायत के चलते टोयोटा की दुनियाभर से करीब 80 लाख कारों की वापसी कर चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications