'अफगान-पाक आतंकवादी नेटवर्क से हमलावरों का संबंध हो सकता है'

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार लावरोव ने कहा कि इस बात की संभावना है कि मास्को में हुए विस्फोटों को विदेशों के सहयोग से अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा, "फिलहाल किसी भी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।"

लावरोव ने कहा कि मास्को इस बात से अवगत है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर स्थित इलाकों में आतंकवादी सक्रिय हैं। उन्होंने कहा, "हम यह जानते हैं कि कई आतंकवादी संगठन न केवल अफगानिस्तान में हमले करते हैं बल्कि अन्य देशों को भी अपना निशाना बनाते हैं।"

रूसी विदेश मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से आतंकवाद के खिलाफ जंग में सहयोग करने की अपील की।

मास्को में सोमवार को पहला विस्फोट मध्य मास्को के लुब्यांका स्टेशन पर सुबह सात बजकर 56 मिनट पर हुआ। दूसरा विस्फोट नजदीकी पार्क कुलतुरी स्टेशन पर आठ बजकर 40 मिनट पर हुआ। इन विस्फोटों में कम से कम 38 लोग मारे गए और 70 से अधिक घायल हो गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+