नक्सलियों ने 4 ट्रकों में आग लगाई, स्कूल भवन उड़ाया
पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 20 से 25 नक्सलियों ने जिले के पिपरवार कोयला खदान के पास चार ट्रकों में आग लगा दी।
इस घटना में ट्रकों के चालक अपने आप को बचाने में सफल रहे। वे नक्सलियों के हमले से पहले वाहन छोड़कर फरार हो गए।
एक अन्य घटना में नक्सलियों ने सोमवार रात जिले के सोहर गांव में एक स्कूल भवन को उड़ा दिया।
पिछले पांच वर्षो में नक्सलियों ने 40 से अधिक भवनों को विस्फोट कर उड़ा दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications