वायु सेनाध्यक्ष पीवी नाइक बने सीओएससी के नए अध्यक्ष
इस अवसर पर एयर मार्शल नाइक ने कहा कि भारतीय सशस्त्र सेनाएं और नित नए उभर रहे विचारों को समावेशित कर अपनी क्षमता और समाधान ढूंढने की प्रक्रिया विकसित कर रही है। इसका लाभ सशस्त्र सेनाओं को और भविष्य के संयुक्त रण कौशल को पहुंचेगा।
जनरल दीपक कपूर ने अपने विदाई भाषण में कहा कि कई महत्वपूर्ण जारी मामलों जैसे नेटवर्क फॉर स्पेक्ट्रम, प्रक्षेपिक मिसाइल रक्षा और अंतरिक्ष आधारित प्रणालियों पर संयुक्त रूप से काम करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर नौसेनाध्यक्ष एडमिरल निर्मल वर्मा भी उपस्थित थे।
एयर मार्शल नाइक ने जून 1969 में भारतीय वायु सेना में लड़ाकू पायलट के तौर पर कमीशन प्राप्त किया था। उन्होंने विभिन्न प्रकार के लड़ाकू विमानों की उड़ान भरी। एक योग्यता प्राप्त फ्लाइंग निर्देशक के साथ-साथ उन्होंने युद्धक विमानों का भी नेतृत्व किया है। उन्होंने रक्षा सेना स्टाफ कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी और वे राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज के छात्र रह चुके हैं।
एयर मार्शल नाइक को परम विशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications