कोड़ा मामले में मुख्य जांचकर्ता के तबादले पर रोक
चौधरी के तबादले के खिलाफ उच्च न्यायालय में दुर्गा उरांव की ओर से दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने यह फैसला सुनाया।
उरांव के वकील राजीव कुमार ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "मुख्य न्यायाधीश ज्ञान सुधा मिश्रा और न्यायमूर्ति आर. आर. प्रसाद की पीठ ने आयकर विभाग के निदेशक उज्जवल चौधरी के तबादले पर मधु कोड़ा मामले की जांच पूरी होने तक रोक लगा दी है। चौधरी अब इस मामले को सभी कोणों से और इसमें शामिल लोगों की जांच कर सकेंगे।"
अदालत ने इससे पहले पिछले महीने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए चौधरी के तबादले पर अंतरिम रोक लगाई थी।
ज्ञात हो कि गत 19 फरवरी को चौधरी का तबादला कर दिया गया था। कोड़ा मामले में उन्होंने गत वर्ष 130 स्थानों पर छापा मारा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications