कश्मीर मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर, 1 जवान शहीद
जम्मू, 30 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पर्वतीय जिले राजौरी में सेना और आतंकवादियों के बीच भारी गोलीबारी में तीन आतंकवादी ढेर हो गए जबकि इस दौरान एक जवान शहीद हो गया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऐसी सूचना मिली थी कि आतंकवादियों का एक समूह राजौरी के कांडी इलाके में छिपा हुआ है।
सूचना के आधार पर सेना और पुलिस के संयुक्त दल ने इलाके को घेर लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी हुई।
ताजा जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है।
इसके अलावा राजौरी जिले के ही कालाकोट इलाके में आतंकवादियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ जारी है। यहां जारी मुठभेड़ में एक इंस्पेक्टर घायल हो गया। इससे अधिक विवरण नहीं मिल पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications