ओबामा ने मास्को विस्फोटों की निंदा की

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ओबामा ने दमित्री को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने विस्फोटों में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

व्हाइट हाउस द्वारा जारी बयान में कहा गया कि ओबामा ने रूसी राष्ट्रपति से कहा कि अमेरिकी जनता रूस के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा, "हम हमलों की निंदा करते हैं। मैं हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और कामना करता हूं कि हमले में घायल हुए लोग जल्द स्वस्थ्य हो जाएं।"

मास्को में सोमवार को पहला विस्फोट मध्य मास्को के लुब्यांका स्टेशन पर सुबह सात बजकर 56 मिनट पर हुआ। दूसरा विस्फोट नजदीकी पार्क कुलतुरी स्टेशन पर आठ बजकर 40 मिनट पर हुआ। इन विस्फोटों में कम से कम 38 लोग मारे गए और 70 से अधिक घायल हो गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+