पेन्नागरम उपचुनाव में डीएमके की जीत
डीएमके उम्मीदवार पी. एन. पी. इंबासेखरन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) उम्मीदवार जी. के. एम. तमिलकुमारन को 36,000 से अधिक मतों से पराजित किया।
मुख्यमंत्री एम. करूणानिधि ने इस जीत पर कहा, "तमिलनाडु की जनता ने हमें यह जीत दी है।"
पार्टी मुख्यालय में इस जीत के अवसर पर जमकर जश्न मनाया गया और पटाखे छोड़े गए। वर्ष 2006 में डीएमके के सत्ता में आने के बाद राज्य में हुए सभी उपचुनावों में उसे जीत हासिल हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications