ऑनलाइन खरीदारी के लिए गूगल का नया टूल

बेंगलुरू, 30 मार्च (आईएएनएस)। गूगल ने भारत में ऑनलाइन शापिंग के बढ़ते रुझान को देखते हुए हजारों उत्पादों और उनकी कीमतों के बारे में वेब के जरिए जानकारी हासिल करने के लिए एक टूल लांच किया है। यह जानकारी कंपनी के अधिकारियों ने मंगलवार को दी है।

इस वैश्विक कंपनी की भारतीय इकाई की ओर से यहां जारी एक बयान में कहा गया है, "गूगल के उपभोक्ता लगभग 30,000 भारतीय वेबसाइट्स और पोर्टल्स पर उपलब्ध उत्पादों के नाम, उनकी कीमतों और चित्रों के बारे में गूगल के सर्ज इंजिन के जरिए एक नए टूल के द्वारा जानकारियां हासिल कर सकते हैं।"

गूगल इंडिया के उत्पाद प्रमुख विनय गोयल ने कहा है, "यह टूल विभिन्न उत्पादों के बारे में खास जानकारी देने के साथ ही कीमतें चयन करने में भी उपभोक्ताओं की मदद करता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+