उद्योगों ने मांगा निर्यात प्रोत्साहन

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। नई प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नीति की घोषणा से ठीक पहले औद्योगिक संगठन एसोचैम ने सरकार से निर्यात पर उत्पाद एवं स्थानीय शुल्क खत्म करने की मांग की है। साथ ही यह भी मांग की गई है कि अगले वित्त वर्ष के लिए सरकार प्राप्त किए जाने योग्य निर्यात लक्ष्य तय करे।

एसोचैम की अध्यक्ष स्वाति पीरामल ने एक बयान में कहा, "भारत का कुल निर्यात मौजूदा वित्त वर्ष में 185 अरब डॉलर से कम रहने की संभावना है जबकि 200 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य तय किया गया था। इसे देखते हुए अगले वित्त वर्ष के लिए प्राप्त किए जाने लायक लक्ष्य तय किया जाना चाहिए।"

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा नई एफडीआई नीति की घोषणा बुधवार को करेंगे।

उम्मीद लगाई जा रही है कि इसके तहत 1200 करोड़ रुपये तक की एफडीआई को स्वत: मंजूरी मिलने का प्रावधान है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+