त्रिकोणीय प्रेम कहानी में हाथी की जान गई
रायपुर, 30 मार्च (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के जंगलों में एक दुखद त्रिकोणात्मक प्रेम कहानी देखने को मिली, जब एक हाथिनी के लिए दो हाथी कई घंटों तक आपस में लड़ते रहें। अंतत: इस संघर्ष में एक हाथी को अपनी जान गंवानी पड़ी।
प्रभागीय वन अधिकारी आर. के. सिसौदिया ने आईएएनएस को बताया, "रायगढ़ जिले के घरघोरा जंगली इलाके में सोमवार को एक मादा हथिनी के लिए दो हाथी घंटों लड़ते रहे, इस त्रिकोणीय प्रेम युद्ध में एक 15 वर्षीय हाथी मारा गया।"
उन्होंने बताया कि घरघोरा वन क्षेत्र में पिछले हफ्ते से दर्जनों जंगली हाथी घूम रहे थे। यह पक्की जानकारी है कि एक मादा हथिनी के लिए दो हाथी समूहों में लड़ाई चल रही थी। लड़ाई में जख्मी होने की वजह से एक की मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया, "इनकी लड़ाई को किसी वन अधिकारी ने नहीं देखा था। मरे हुए हाथी के सिर, गले, और जांघ में गंभीर रूप से चोटें लगी हुई थीं। इससे पुष्टि होती है कि दोनों हाथियों के बीच भयंकर लड़ाई हुई थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications