हैदराबाद हिंसा की न्यायिक जांच की मांग
भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "हैदराबाद में मंदिरों, गायों और हिन्दुओं पर हुए अकारण हमले की घटनाओं की न्यायिक जांच होनी चाहिए।"
उन्होंने कहा, "कांग्रेस सांसद मधु यास्की गौड़ ने कहा है कि यह दंगा मुख्यमंत्री के. रोसैया को अस्थिर करने का षडयंत्र है जबकि नगर आयुक्त ने स्वीकार किया है कि यह पूर्व नियोजित था। इसलिए इस मामले की न्यायिक जांच जरूरी हो जाती है।"
जावडेकर ने कहा, "भाजपा इस दंगे की घोर भर्त्सना करती है और इसे अंजाम देने वालों को गिरफ्तार करने और दोषी पुलिसकर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग करती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications