दिलीप चेनॉय होंगे राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के प्रमुख
नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्च र्स (एसआईएएम) के महानिदेशक दिलीप चेनॉय को राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
एनएसडीसी के अध्यक्ष एम.वी.सुब्बिया ने मंगलवार को कहा, "एनएसडीसी बोर्ड ने सर्वसम्मति से चेनॉय का चयन किया है। उनका चयन उनके पिछले रिकॉर्ड और उद्योग व सरकार के बारे में समान समझ रखने की उनकी योग्यता के आधार पर किया गया।"
चेनॉय सात मई को कार्यभार ग्रहण करेंगे।
अक्टूबर 2009 में शुरू हुआ एनएसडीसी एक सार्वजनिक-निजी साझेदारी वाला उपक्रम है। इसका लक्ष्य 2022 तक 15 करोड़ कुशल श्रमशक्ति तैयार करना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications