मुठभेड़ में इनामी अपराधी ढेर
पुलिस के अनुसार राजधानी के गुड़म्बा इलाके में मंगलवार दोपहर करीब एक घंटे चली मुठभेड़ में एसटीएफ ने एजाज को मार गिराया।
गुड़म्बा थाना-प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा कि एसटीएफ ने एजाज के गुड़म्बा इलाके में होने की जानकारी मिलने के बाद पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर कार्रवाई की।
उन्होंने बताया कि एजाज के कब्जे से एक पिस्टल और कई कारतूस बरामद किए गए हैं।
मिश्रा के मुताबिक एजाज बहराइच का रहने वाला था और वह रुपये लेकर हत्याएं करने का काम करता था। उसके खिलाफ विभिन्न जिलों के थानों में हत्या, अपहरण और लूट-पाट के 12 आपराधिक मामले दर्ज थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications