कौशल प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल होंगे स्कूल-कॉलेज : सिब्बल
सिब्बल ने कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के उत्तरी क्षेत्र की वार्षिक बैठक में कहा, "एक ऐसी नीति तैयार होने की प्रक्रिया में है, जिसके तहत निजी कंपनियां, स्कूलों और कॉलेजों को अपराह्न् और शाम में कौशल प्रशिक्षण हेतु मुफ्त में इस्तेमाल कर सकती हैं।"
सिब्बल के अनुसार निजी कंपनियां स्कूलों और कॉलेजों के परिसरों को तकनीकी और अन्य कौशल प्रशिक्षण सत्रों के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं, जिसमें विद्यार्थी भी अन्य लोगों के साथ बगैर कोई शुल्क दिए हिस्सा ले सकते हैं।
सिब्बल ने कहा, "भारत को विचारों और नवाचारों की अमूर्त संपत्ति खर्च करने की जरूरत है और यह तभी संभव है जब हम वर्ष 2020 तक उच्च शिक्षा में नामांकन का प्रतिशत 12.4 से बढ़ा कर कम से कम 30 प्रतिशत कर दें।"
सिब्बल ने शिक्षण संस्थानों के लिए संपत्तियों की स्वघोषणा के एक प्रारूप का भी आह्वान किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications