विकास दर अब दहाई अंक में पहुंचाना चुनौती : प्रणब

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को कहा है कि देश की अर्थव्यस्था की हालत एक वर्ष पहले की तुलना में काफी बेहतर है और अब विकास दर को दहाई अंकों में पहुंचाना एक चुनौती है।

मुखर्जी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) में कहा, "भारतीय अर्थव्यवस्था एक वर्ष पहले की तुलना में काफी बेहतर स्थिति में है। परंतु अब हमारे सामने खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करके यथाशीघ्र नौ प्रतिशत से अधिक की वार्षिक विकास दर से वृद्धि करना और विकास दर को दहाई अंकों में ले जाने के साधन हासिल करने की चुनौती है।"

जेएमआई के छात्रों को संबोधित करते हुए मुखर्जी ने कहा, "हमारे सामने पहली चुनौती वृद्धि दर को शीघ्र नौ प्रतिशत से ऊपर पहुंचाना है।"

वित्तीय वर्ष 2009-10 की पहली तिमाही में वृद्धि दर 6.1 प्रतिशत, दूसरी तिमाही में 7.9 प्रतिशत और तीसरी तिमाही में छह प्रतिशत रही।

सरकार के अनुमान के अनुसार पूरे वर्ष के दौरान सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि की दर 7.2 प्रतिशत रहने की आशा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+