केरल में शराब-बीयर की बिक्री बढ़ने की उम्मीद
सानू जॉर्ज
तिरूवनंतपुरम, 30 मार्च (आईएएनएस)। केरल में मौजूदा वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक 5,500 करोड़ रुपये की शराब और बीयर बिकने की संभावना है।
'केरल स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन'(केएसबीसी) के प्रबंध निदेशक एन. शंकर रेड्डी ने आईएएनएस को बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष (2008-09) के दौरान 4,631 करोड़ रुपये की शराब और बीयर की बिक्री हुई थी।
रेड्डी ने बताया, "वित्त वर्ष की समाप्ति तक शराब की 185 लाख और बीयर की 85 लाख बोतलें बेची जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।"
हर साल शराब और बीयर की बिक्री में वृद्धि जारी है। वर्ष 2007-08 के दौरान 3,669 करोड़ रुयये की शराब और बीयर की बिक्री हुई थी। इसका मतलब कि इन दो सालों में कुल बिक्री बढ़कर 1,831 करोड़ रुपये हो गई।
शराब और बीयर की बिक्री से राज्य सरकार को ज्यादा राजस्व प्राप्त होता है। इस साल अधिक बिक्री होने की संभावना के साथ ही सरकार को अधिक राजस्व मिलने की उम्मीद है।
रेड्डी ने बताया कि पिछले वर्ष शराब और बीयर की बिक्री से सरकार को 3,621 करोड़ रुपये के राजस्व का मुनाफा हुआ था। इस 31 मार्च को इसे 4,150 करोड़ रुपये छू लेने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications