सानिया और परिवार के सदस्यों ने पाकिस्तानी वीजा के लिए आवेदन किया
पाकिस्तानी दूतावास के एक अधिकारी ने 23 वर्षीय सानिया, उनके अभिभावकों और छोटी बहन का वीजा आवेदन मंगलवार को प्राप्त होने की पुष्टि की।
उन्होंने कहा, "उनका वीजा जारी किया जा रहा है।"
उधर, शोएब के परिवार वालों के भी भारतीय वीजा के लिए आवेदन करने की खबरें मिल रही हैं और उनके अप्रैल के पहले सप्ताह में भारत का दौरा करने की उम्मीद है।
विवाह समारोह हैदराबाद में और रिसेप्शन लाहौर में संपन्न होगा। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार शादी के बाद यह युगल दुबई में अपना आशियाना बनाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications