पाकिस्तान में 31 आतंकवादी मारे गए
पेशावर, 30 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान में एक कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने मंगलवार को 31 आतंकवादियों को मार गिराया।
समाचार चैनल 'जियो टीवी' के मुताबिक अरकेजई एजेंसी के अरघंजा इलाके में लड़ाकू विमानों से आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला किया गया। इसमें 21 आतंकवादी मारे गए और 22 जख्मी हो गए। कार्रवाई के दौरान एक प्रशिक्षण शिविर को भी नष्ट कर दिया गया।
इससे पहले सुरक्षा बलों ने अंजानी इलाके में 10 आतंकवादियों का मार गिराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications