अपहृत ईरानी राजनयिक पाकिस्तान में मुक्त
तेहरान, 30 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान में वर्ष 2008 में अपहृत हुए एक ईरानी राजनयिक को मुक्त करा लिया गया है।
समाचार एजेंसी 'आईआरएनए' ने ईरान के सूचना मंत्री के हवाले से मंगलवार को खबर दी है कि ईरानी खुफिया बलों द्वारा चलाए गए एक 'कठिन खुफिया अभियान' के बाद हेशमातुल्लाह अत्तारजादेह को मुक्त कराकर उन्हें स्वदेश भेज दिया गया।
उक्त राजनयिक पेशावर स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास में कार्यरत थे। कुछ हथियारबंद लोगों ने 13 नवंबर 2008 को उस समय उनका अपहरण कर लिया था जब वह अपने दफ्तर जा रहे थे। अपहरणकर्ताओं ने उनके अंगरक्षक की हत्या कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications