शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 121 अंक लुढ़का (राउंडअप)
मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को कारोबार के दौरान गिरावट का रुख रहा। सेंसेक्स 121.18 और निफ्टी 40.40 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 121.18 अंकों (0.68 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 17,590.17 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,783.35 के ऊपरी और 17,558.22 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 40.40 अंकों (0.76 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,262.45 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,325.00 के ऊपरी और 5,251.35 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 10.01 अंकों (0.15 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,789.30 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 65.75 अंकों (0.78 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 8,455.71 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान सबसे अधिक वृद्धि रियल्टी, सार्वजनिक उपक्रमों (पीएसयू) और ऊर्जा क्षेत्र के शेयर मूल्यों में हुई। रियल्टी के शेयर मूल्यों में 1.42 प्रतिशत, पीएसयू के शेयर मूल्यों में 0.80 प्रतिशत और ऊर्जा क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 0.16 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
कारोबार के दौरान आईटी, तकनीकी कंपनियों और हेल्थकेयर क्षेत्र के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। आईटी के शेयर मूल्यों में 2.19 प्रतिशत, तकनीकी कंपनियों के शेयर मूल्य में 1.62 प्रतिशत और हेल्थकेयर के शेयर मूल्य में 0.94 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1691 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि दर्ज की गई, 1098 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications