पिछड़ नहीं रहा है प्रसारण क्षेत्र: अंबिका सोनी

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। देश का प्रसारण क्षेत्र किसी भी तरह से पिछड़ नहीं रहा है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने मंगलवार को कहा है कि अगले चार वर्षो में देश में प्रसारण के विभिन्न क्षेत्रों में 13 से 19 प्रतिशत तक का विकास होगा।

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा यहां आयोजित 'मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के गोलमेज सम्मेलन' में अपना शुभारंभ भाषण देते हुए उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि हम एक ऐसे क्षेत्र से जुड़े हैं जो कि पिछड़ रहा है।"

सोनी ने कहा कि वर्ष 2014 तक प्रसारण के विभिन्न क्षेत्रों में 13 से 19 प्रतिशत तक के विकास का अनुमान है।

उन्होंने कहा कि 2008-09 के दौरान अर्थव्यवस्था का आकार घटने के बावजूद प्रसारण क्षेत्र में विकास हुआ है।

सोनी ने कहा कि उनके मंत्रालय ने प्रसारण क्षेत्र के लिए स्वतंत्र नियामक की स्थापना की आवश्यकता पर व्यापक विचार-विमर्श किया है।

सीआईआई की मीडिया पर राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष और 'द इंडियन एक्सप्रेस' के प्रधान संपादक शेखर गुप्ता ने कहा कि मीडिया को खुद को विनियमित कर एक आत्म-नियामक तंत्र की तरह काम करना चाहिए।

सम्मेलन में प्रसारण क्षेत्र के प्रबंधन एवं विकास, कार्यक्रम कोड, आत्म-नियमन, टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट्स व टीवी सामग्री पर सामाजिक प्रभाव की चर्चा हुई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+