सम्मान के नाम पर हत्या : 5 को मृत्युदंड, 1 को उम्रकैद (लीड-1)
करनाल (हरियाणा), 30 मार्च (आईएएनएस)। सम्मान के नाम पर एक युवा दंपति की हत्या करने के मामले में हरियाणा के करनाल जिले की एक अदालत ने मंगलवार को पांच लोगों को मौत की सजा सुनाई।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पिछले सप्ताह छह लोगों को हत्या के मामले में दोषी करार किया था। इसी मामले में एक वाहन चालक के खिलाफ अपहरण का दोष साबित हुआ था।
अदालत ने पांच लोगों को मृत्युदंड और एक व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनाई जबकि चालक को सात साल के कारावास की सजा हुई है।
उल्लेखनीय है कि 2007 में 23 वर्षीय मनोज और 19 वर्षीय बबली ने अपने अपने परिवारजनों की मर्जी के खिलाफ शादी कर ली थी। मनोज कैथल में एक दुकान चलाता था जबकि बबली कारोरन गांव की रहने वाली थी।
परिवार और सामाजिक दबाव के चलते दोनों अपना घर छोड़कर कहीं चले गए थे। इसके अगले महीने ही दोनों की हत्या कर दी गई थी।
पुलिस के अनुसार, लड़की के रिश्तेदारों ने नवविवाहित जोड़े को एक बस से उतारकर उनकी हत्या कर दी थी और शवों को एक नहर में फेंक दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications