अंतरिक्ष में फैले कचरे से निजात दिलाएगा नैनो उपग्रह (लीड-1)
माना जाता है कि पिछले 50 वर्षो से छोड़े गए अंतरिक्ष यानों के परिणाम स्वरूप अब तक 5,500 टन से ज्यादा कचरा अंतरिक्ष में जमा हो चुका है।
यह कचरा कभी भी किसी अंतरिक्ष यान से टकरा सकता है। इससे काफी महंगी प्रौद्योगिकी के नष्ट होने के साथ-साथ पृथ्वी पर भारी मात्रा में मलबा गिरने का खतरा है।
एक अनुमान के अनुसार अंतरिक्ष में प्रतिवर्ष पांच प्रतिशत की दर से कचरा बढ़ रहा है। यह उपग्रह टीवी और अन्य संचार संकेतों में भी बाधा डाल सकता है।
इस कचरे को एकत्र करने के लिए नैनो उपग्रह में पांच गुणा पांच मीटर लंबे पंख लगाए जाएंगे। इसका पहला प्रायोगिक मिशन वर्ष 2011 के अंत में लांच किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications