मास्को धमाके : खौफजदा लोगों को मनोचिकित्सा की जरूरत

मास्को, 30 मार्च (आईएएनएस)। मेट्रो में हुए धमाकों से खौफजदा लोगों को मनोचिकित्सा की जरूरत महसूस हो रही है। मेट्रो में दो आतंकवादी हमले होने के बाद सैकड़ों भयभीत लोगों ने यहां के एक मनोरोग संस्थान की मदद ली है।

लोगों की भारी भीड़ के समय दुनिया की सबसे व्यस्ततम परिवहन प्रणाली में सोमवार की सुबह हुए दो धमाकों में कम से कम 39 लोग मारे गए थे जबकि 70 लोग घायल हो गए थे।

पहला हमला पूर्व केजीबी मुख्यालय (अब यहां 'फेडरल सिक्युरिटी सर्विस' का कार्यालय है) के नजदीक लुबयांका स्टेशन पर सुबह करीब 8.00 बजे हुआ। दूसरा धमाका 40 मिनट बाद पार्क कल्ट्री स्टेशन पर हुआ था।

धमाकों के बाद 'मास्को सर्बस्की इंस्टीट्यूट फॉर सोशल एंड फोरेंसिक साइकैट्री' ने धमाकों में मारे गए लोगों के रिश्तेदारों और घायलों के लिए एक हॉटलाइन शुरू कर दी थी। लाइन शुरू होने के पहले कुछ घंटों में ही करीब 200 लोगों ने फोन किया और बीते 24 घंटों में करीब 600 लोगों ने मनोवैज्ञानिक मदद के लिए संस्थान में फोन किया है।

सर्बस्की इंस्टीट्यूट की अन्ना पोर्टनोवा ने बताया कि पहले लोग अपने रिश्तेदारों की जानकारी के लिए फोन करते थे और अब वे अपने डर और चिंताओं के लिए फोन कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कुछ लोग हॉटलाइन पर फोन करके मेट्रो में दोबारा यात्रा करने के प्रति अपने डर की बात करते हैं जबकि कुछ यह जानकारी लेते हैं कि धमाकों के घायलों को रक्त दान कहां किया जा सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+