टेल्कॉन में 20 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी टाटा मोटर्स
कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "टेल्कॉन में टाटा मोटर्स और हितैची कंस्ट्रक्शन मशीनरी की हिस्सेदारी 60 : 40 में है। समझौते के मुताबिक टाटा मोटर्स को 20 फीसदी हिस्सेदारी 1159 करोड़ रुपये में हितैची को बेचना है।"
इस तरह संयुक्त उपक्रम में हितैची के पास रणनीतिक हिस्सेदारी होगी।
बयान के मुताबिक सौदे के लिए स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक वित्तीय सलाहकार और एजेडबी पाटनर्स कानूनी सलाहकार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications