दोहरी जिंदगी जीने वाले प्रोफेसर को जेल
लंदन, 30 मार्च (आईएएनएस)। नशीली दवाओं और सेक्स पार्टियों पर पैसा खर्च करने वाले ब्रिटेन के एक प्रोफेसर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) से फर्जी तरीके से करीब 150,000 पाउंड हासिल करने के आरोप में तीन वर्ष कैद की सजा सुनाई गई।
समाचार पत्र 'डेली मेल' ने मंगलवार को कहा कि चार्ल्स बटलर (64 वर्ष) एक गोपनीय जिंदगी जी रहा था, जहां वह एनएचएस से चुराए गए धन को नशीली दवाओं और सेक्स पार्टियों में खर्च करता था।
प्रोफेसर ने एक दवा विशेषज्ञ के रूप में करीब 150,000 पाउंड खर्च करने का फर्जी दावा स्वास्थ्य विभाग से किया था।
धोखाधड़ी की जांच करते हुए पुलिस ने पूर्वी लंदन के व्हाइट चैपल स्थित बटलर के फ्लैट पर छापा मारा। फ्लैट में भारी मात्रा में नशीली दवाएं और अश्लील सामग्री बरामद हुई।
'डेली मेल' के अनुसार बटलर की पत्नी और बच्चे रीडिंग में उसके पैतृक घर में रहते थे और उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
बटलर बर्कशायर में दवाओं की दुकानों की श्रृंखला का संचालक और रीडिंग विश्वविद्यालय का विजिटिंग प्रोफेसर था। पुलिस ने उसकी रीडिंग और लंदन दोनों स्थानों की संपत्तियों पर छापा मारा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications