अमिताभ गुजरात के ब्रांड एंबेस्डर हैं पाकिस्तान के नहीं : भाजपा
भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अमिताभ का अपमान और अभिषेक का बहिष्कार कला और साहित्य का अपमान हैं। उन्होंने कहा कि अमिताभ कोई दाऊद नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि गुजरात एक बहाना है। यदि गुजरात मुद्दा है तो अभिषेक का बहिष्कार क्यों हुआ। यह व्यक्तिगत द्वेष की परिकाष्ठा है। मुद्दा गुजरात नहीं बल्कि कांग्रेस के प्रथम परिवार के साथ बच्चन परिवार का अनबन है।
जावडेकर ने कहा कि कांग्रेस की यही मानसिकता रही है। उसने देश पर आपातकाल थोपा। उसे जो पसंद नहीं उसे जेल में ठूस देना उसकी नीति है।
कांग्रेस अध्यक्ष गांधी को राष्ट्रीय सलाहकार परिषद का अध्यक्ष दुबारा बनाए जाने के बारे में पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले सोनिया जो काम रिमोट से करती थीं उसे वह अब सीधे करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications