मंच पर एक साथ दिखे अमिताभ और अमर
हमेशा एक-दूसरे को पारिवारिक मित्र बताने वाले सिंह और अमिताभ सिंबियोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया एंड कम्युनिकेशंस के एक स्टूडियो परिसर के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।
दोनों के एक साथ और एक मंच पर नजर आने के बाद राजनीतिक हलकों में कयासबाजी तेज हो गई क्योंकि सिंह जया बच्चन सपा के साथ जुड़े रहने के फैसले की आलोचना कर चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि सिंह को दो फरवरी को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है।
अमिताभ ने जाहिर तौर पर अतीत को दरकिनार कर कार्यक्रम में मौजूद छात्रों को संबोधित किया और सिंह के साथ उनके सवालों के जवाब दिए।
बिग बी ने कहा कि भारतीय सिनेमा ने विश्व में एक सम्मानजनक मुकाम हासिल किया है और देश को लोगों को जोड़ा है।
उन्होंने अपने छात्र जीवन को याद किया। साथ ही उन्होंने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन के संस्मरणों का भी जिक्र किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications