तुर्की में अलकायदा के 22 संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार
समाचार एजेंसी एकेआई के मुताबिक पुलिस ने अक्सरे, अंकारा और मनीसा प्रांतों में छापा मारकर हथियार, विस्फोटक और आतंवादी संगठन जुड़े कुछ दस्तावेज बरामद किए।
गिरफ्तार आतंकवादियों में सीरिया की सीमा से सटे गाजियांतेप प्रांत के संदिग्ध अलकायदा प्रमुख और अफगानिस्तान में प्रशिक्षण प्राप्त एक आतंकवादी शामिल हैं।
तुर्की में इस वर्ष आतंकवाद निरोधक पुलिस ने अब तक अलकायदा के 140 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications