3जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में शामिल होंगी सभी 9 कंपनियां
दूरसंचार विभाग के मुताबिक सभी नौ दूरसंचार कंपनियां-एयरसेल, भारती एयरटेल, एटीसलाट डीबी टेलीकॉम, आइडिया सेलुलर, रिलायंस टेलीकॉम, एस. टेल, टाटा टेलीसर्विसेज, वीडियोकॉल टेलीकम्युनिकेशंस और वोडाफोन एस्सार- नीलामी में हिस्सा लेंगी।
तीसरी पीढ़ी की दूरसंचार सेवा के तहत मोबाइल संपर्क में सुधार होगा और डाटा को और तेज गति से स्थानांतरित किया जा सकेगा।
दूरंसचार विभाग की वेबसाइट के मुताबिक ब्रॉड बैंड वायरलेस के लिए 11 कंपनियां-भारती एयरटेल, आइडिया सेलुलर, एयरसेल, ऑगेर मारीशस लिमिटेड, इंफोटेल ब्रॉडबैंड सर्विसेज, क्वोलकॉम, रिलायंस वाइमैक्स, स्पाइस इंटरनेट सर्विसेज, तिकोना डिजीटल नेटवर्क्स और वोडाफोन एस्सार- बोली लगाएंगी
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications