जामिया में दो हफ्ते में यौन उत्पीड़न के 3 मामले
विश्वविद्यालय की प्रवक्ता सिमी मल्होत्रा ने आईएएनएस से कहा, "गत दो हफ्तों में हमें यौन उत्पीड़न की तीन शिकायतें मिली, जिसमें छात्र द्वारा संदेश भेजने की भी एक घटना है। हमने सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया है और एक छात्र को निलंबित कर दिया गया है।"
गुरुवार को विश्वविद्यालय के एक छात्र के खिलाफ महिला प्रोफेसर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि छात्र उन्हें दो महीने से एसएमएस भेजकर तंग कर रहा है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने छात्र को गिरफ्तार किया था लेकिन बाद में जमानत पर उसे रिहा कर दिया गया। सोमवार को प्रोफेसर ने फिर पुलिस से संपर्क किया और कहा कि छात्र उन्हें अभी भी एसएमएस भेज रहा है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
मल्होत्रा ने कहा कि प्रोफेसर ने पुलिस के अलावा विश्वविद्यालय प्रशासन से भी शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर छात्र को निलंबित कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications