गायों की देखभाल कर रहे हैं हिटलर के नजदीकी रिश्तेदार

पैंतालीस वर्षीय गेरहार्ड कोप्पेंस्टीनर के दादा तानाशाह हिटलर के चचेरे भाई थे। गेरहार्ड उत्तरी आस्ट्रिया के एक गांव में अपनी गायों की देख-रेख कर रहे हैं।

हिटलर के बच्चे नहीं थे इसलिए गेरहार्ड परिवार के सदस्य उनके सबसे नजदीकी संबंधी माने जा सकते हैं।

समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक गेरहार्ड कहते हैं, "वह हमारे परिवार के लिए हमेशा भुतहा रहे हैं। उनका रिश्तेदार होना एक भयानक बोझ है। मैं यह जानते हुए बड़ा हुआ हूं कि मैं उनका संबंधी हूं।"

जब 1945 में बर्लिन बंकर में हिटलर की मौत हुई थी उस समय गेरहार्ड के पिता, जिनका नाम भी एडोल्फ था, केवल छह वर्ष के थे।

गेरहार्ड ने कहा कि हिटलर से रिश्तेदारी के अभिशाप ने उनके पिता का जिंदगीभर पीछा किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+