सोनिया बुधवार को रायबरेली आएंगी
उत्तर प्रदेश कांग्रेस ईकाई के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को लखनऊ में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष रायबेरली के एक दिवसीय दौरे पर सुबह करीब 11 बजे वहां पहुंचेंगी। दौरे के दौरान वह संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय योजनाओं की जमीनी हकीकत की जानकारी लेंगी।
सिंह ने कहा कि सोनिया रायबरेली के जनप्रतिनिधियों और सरकारी अधिकारियों के साथ जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा करेंगी। वह बुधवार शाम को दिल्ली लौट जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications