नाविक अपहरण मामले में नौसेना ने रिपोर्ट मांगी (लीड-1)

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना ने जहाजरानी महानिदेशालय से सोमालिया के तट से 120 भारतीय नाविकों के कथित अपहरण के सिलसिले में रिपोर्ट मांगी है। यह जानकारी मंगलवार को एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने यहां बताया, "हमने 120 भारतीय नाविकों के कथित अपहरण के बारे में सुना है और इस बारे में जहाजरानी महानिदेशालय से रिपोर्ट मांगी गई है।"

इससे पहले मंगलवार को मिली मीडिया की खबरों में बताया गया कि सोमालियाई समुद्री लुटेरों ने किसमायो तट के समीप आठ भारतीय नौकाओं पर कब्जा कर करीब 120 भारतीय नाविकों को अगवा कर लिया है। नाविक सोमालिया से दुबई जा रहे थे।

मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 28 मार्च की है। अगवा किए गए नाविक गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र के रहने वाले हैं।

इस बीच लुटेरों द्वारा जब्त की गई आठ में से एक नौका के साथ केन्याई नौसेना के संपर्क स्थापित होने के बाद वह संभवत: सेशेल्स तट के पास पहुंच चुकी है। अन्य नौकाएं भी सेशेल्स के पास देखी गई हैं।

सोमवार को मुंबासा के एक नौवहन अधिकारी के हवाले से कहा गया था कि सोमालियाई लुटेरों ने चालक दल के 24 सदस्यों वाले संयुक्त राष्ट्र अमिरात के एक मालवाहक जहाज को जब्त कर लिया है।

'ईस्ट अफ्रीकन सीफार्स अस्सिटेंस प्रोग्राम' के एंड्रयू म्वांगुरा ने बताया कि पनामा के ध्वज वाला आईसबर्ग इंटरनेशनल लिमिटेड का 'आईसबर्ग' अदन से संयुक्त अरब अमिरात जा रहा था। उस पर मैकेनिकल उपकरण लदे थे।

उल्लेखनीय है कि सोमालिया के तट के समीप जहाजों के अपहरण की घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। इससे पहले भी लुटेरे कई बार भारतीय जहाजों पर हमले कर चालक दल के सदस्यों को बंधक बना चुके हैं।

गत 23 दिसंबर को एमटीए नाम के एक भारतीय जहाज पर लुटेरों ने हमला किया था। इसके 41 सदस्यीय चालक दल के सदस्यों द्वारा मुकाबला किए जाने के बाद अपहरण की कोशिश नाकाम हो गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+