अमेरिका से शुरू हुआ था स्वाइन फ्लू !
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक मेक्सिको के स्वास्थ्य सचिव जोस एंजेल कोरडोवा का कहना है कि मेक्सिको के सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों को संदेह है कि मेक्सिकों से गए पर्यटक और प्रवासी जब अमेरिका से लौटे तो वे अपने साथ यह बीमारी लेकर आए थे।
यद्यपि शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि यह कहना बहुत मुश्किल है कि अप्रैल 2009 में एच1एन1 वायरस का संक्रमण वास्तव में कहां से शुरू हुआ था।
उन्होंने बताया कि वहां स्वाइन फ्लू के अलग-अलग मामले मिल रहे थे लेकिन किसी ने भी उन पर अधिक ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पहला मामला तब सामने आया जब कैलिफोर्निया के अस्पताल में दो बच्चों को भर्ती किया गया। इन बच्चों में अज्ञात वायरस का संक्रमण बताया गया था। बाद में 'यूएस सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल' ने इसे असामान्य फ्लू वायरस बताया था।
इसी समय मेक्सिको में भी इस असामान्य वायरस के संक्रमण के मामले सामने आए। ये मामले दिसम्बर-फरवरी का फ्लू की बीमारी होने का मौसम बीत जाने के बाद सामने आए।
कनाडा की एक प्रयोगशाला ने 23 अप्रैल 2009 को मेक्सिको से कहा था कि यह एक अज्ञात वायरस है और इससे महामारी फैलने की आशंका है और यह वायरस कैलीफोर्निया के बच्चों में ज्ञात वायरस जैसा ही है।
कोरडोवा ने कहा कि कई लेखों से जानकारी मिलती है कि अमेरिका में 1997 और 2003 में एक वायरस के सीमित प्रकोप का पता चला था। यह वायरस सूअरों में ही उत्पन्न हुआ था लेकिन यह संक्रामक नहीं था।
मेक्सिको में अब तक स्वाइन फ्लू से 1,032 मौतें हो चुकी हैं और 72,233 लोगों में एच1एन1 वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications