अपराध नहीं कबूलेगा हेडली का साथी राणा
राणा के वकील ने यह जानकारी दी है। नारंगी रंग का सूट पहने राणा सोमवार को यहां न्यायाधीश हैरी लेनिनवेबर की अदालत में उपस्थित हुआ। सरकारी वकील पैट्रिक फिजगेराल्ड ने कहा कि राणा के खिलाफ जांच एंजेसियों द्वारा इकट्ठा सबूतों के खारिज होने की उम्मीद है। ऐसा होने से सरकार के पास प्रत्यर्पण की गोपनीय प्रक्रिया पर निर्भर होने की संभावना कम होगी।
राणा के खिलाफ इकट्ठा जानकारी पर 11 मई को सुनवाई होगी। डेविड कोलमैन हेडली द्वारा मुंबई हमले में संलिप्तता स्वीकार करने के बाद राणा पहली बार अदालत में उपस्थित हुआ है।
राणा के वकील पैट्रिक ब्लेगेन ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि उनका मुवक्किल अपने बयान को बदलने नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा, " हम सुनवाई का सामना करेंगे।"
ब्लेगन ने कहा कि उन्हें हेडली द्वारा अपराध कबूल करने की बात से हैरानी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि राणा का मामला मजबूत है।
उल्लेखनीय है कि राणा पर मुंबई हमले के अलावा डेनमार्क के एक समाचार पत्र पर हमले की योजना में सहायता करने का आरोप है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications