दक्षेस देश एक-दूसरे से शासकीय विधा सीख सकते हैं : भारत
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) की दो दिवसीय एक कार्यशाला के उद्घाटन के अवसर पर चंद्रशेखर ने कहा, "दक्षेस देशों में कई नई चीजें हो रही हैं, जिनसे हम विचार ले सकते हैं। हम एक दूसरे से बेहतर व्यवहार सीख सकते हैं।"
उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला दक्षेस के कैबिनेट सचिवों की नवंबर 2009 में हुई बैठक का परिणाम है जहां प्रतिभागियों ने भारत की प्रदर्शन प्रबंधन व्यवस्था में रुचि दिखाई।
उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में देश की सफलता उसकी प्रतिस्पर्धा क्षमता से आंकी जाएगी जो प्रशासन की दक्षता पर निर्भर करेगी ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications