वैज्ञानिकों ने बनाया सबसे सूक्ष्म सुपरकंडक्टर

ओहियो विश्वविद्यालय (ओयू) में हुए अध्ययन में पता चला है कि इस सूक्ष्म सुपरकंडक्टर का उपयोग बेहद सूक्ष्म इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और ऊर्जा प्रदान करने वाले यंत्र बनाए जा सकते हैं।

इस अध्ययन की अगुवाई करने वाले भौतिकी के प्रोफेसर साव-वाय हला ने कहा, "शोधकर्ता मानते रहे हैं कि धातु चालकों का प्रयोग करके बहुत सूक्ष्म यंत्र बनाना लगभग असंभव है क्योंकि तार का आकार बहुत छोटा होने के कारण प्रतिरोध बढ़ता है।"

वह कहते हैं, "बहुत सूक्ष्म तार बहुत जल्द गर्म हो जाते हैं और ये पिघलकर नष्ट हो सकते हैं। यह समस्या सूक्ष्म यंत्र बनाने में सबसे बड़ी बाधा है।"

दरअसल सुपरकंडक्टर वाले पदार्थ ज्यादा विद्युत प्रवाहित करने में सक्षम होते हैं और इसमें बिजली की कमी और गर्म होने का भी खतरा नहीं रहता। इस समय इनका उपयोग सुपर कंप्यूटर से लेकर ब्रेन इमेजिंग उपकरणों में हो रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+