बिक रही हैं राजकुमारी डायना के परिवार की बहुमूल्य वस्तुएं
समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' के मुताबिक तीसरी बार विवाह की योजना बना रहे अर्ल नॉर्थएम्पटोनशीर स्थित पैतृक आवास और सेंट जेम्स के पारिवारिक आवास स्पेंसर हाउस की बहुमूल्य चीजें बेचकर अपनी 10 करोड़ पाउंड की सम्पति को बढ़ाएंगे। स्पेंसर हाउस लंदन का अंतिम निजी महल था।
जिन बहुमूल्य चीजों को बेचा जा रहा है उनमें पेंटिंग्स, फर्नीचर, चीनी-मिट्टी के बर्तन और घोड़ों वाले रथ शामिल हैं।
लंदन में क्रिस्टी की श्रृंखलाबद्ध नीलामी में इन्हें बेचा जाएगा। इनमें पीटर पॉल रूबेन्स की 'ओल्ड मास्टर' पेंटिंग भी शामिल है। इस पेंटिंग की 80 लाख से 1.2 करोड़ पाउंड तक में नीलामी होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications