तालिबान से लोहा लेने वाले सैनिक की गड्ढे के कारण मौत
लंदन, 30 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ लड़ाई में शामिल रह चुके एक ब्रिटिश सैनिक की मौत उस समय हो गई जब सड़क पर एक गड्ढे से बचने के प्रयास में उसने अपनी साइकिल मोड़ी और एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' ने मंगलवार को कहा कि कैप्टन जोनाथन एलन-सफर्ड (29 वर्ष) सड़क पर एक गड्ढे से बचने के प्रयास बगल से गुजर रही एक लॉरी से टकरा गए और सिर में चोट के कारण उनकी मौत हो गई।
कैप्टन सेलिसबरी की व्यस्त सड़क से लगी बैरकों से अपने घर लौट रहे थे।
विल्टशायर पुलिस ने जांच शुरू की है और एक प्रवक्ता ने कहा कि सड़क के गड्डे के कारण ही दुर्घटना हुई या नहीं, यह कहना जल्दबाजी होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications