कश लगाने से घटता है आईक्यू

वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक नियमित धूम्रपान करने वाले युवाओं का धूम्रपान न करने वाले युवाओं की अपेक्षा कम होता है। 20 हजार युवाओं पर किए गए इस शोध से स्पष्ट हुआ है कि जो ज्यादा धूम्रपान करते हैं उनका आईक्यू कम होता है।

जो लोग एक दिन में औसतन एक पैकेट या इससे अधिक सिगरेट पीते हैं उनका आईक्यू धूम्रपान न करने वालों की अपेक्षा 7.5 अंक कम हो सकता है।

अठारह से 21 वर्ष आयु वर्ग के धूम्रपान करने वाले युवाओं का आईक्यू औसतन 94 होता है जबकि इसी आयु वर्ग के धूम्रपान न करने वाले युवाओं का आईक्यू औसतन 101 होता है।

जो युवा एक दिन में एक पैकेट से अधिक सिगरेट पीते हैं उनका आईक्यू 90 के आस-पास होता है। औसतन आईक्यू 84 से 116 अंक तक होता है।

समान वातावरण में रहने वाले भाई-बहनों में धूम्रपान करने वाले भाई-बहन की अपेक्षा धूम्रपान न करने वाले भाई-बहन का आईक्यू अधिक होता है।

इजरायल के तेल हाशोमर अस्पताल के शीबा चिकित्सा केंद्र में 20,000 युवाओं पर यह अध्ययन किया गया।

शोधकर्ता मार्क वीजर का कहना है कि यह स्पष्ट नहीं है कि धूम्रपान के चलते आईक्यू कम होता है या कम आईक्यू वाले लोग अधिक धूम्रपान करते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+