गोरखपुर के विधायक की तलाश जारी

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक ठेकेदार की हत्या के आरोपी स्थानीय निर्दलीय विधायक यशपाल रावत की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। लेकिन राज्य के विभिन्न इलाकों में मारे गए छापों के बावजूद उनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।

गोरखपुर रेंज के पुलिस प्रभारी ने बताया कि फरार विधायक की तलाश में उन्होने गोरखपुर, लखनऊ, देवरिया में संभावित ठिकानों पर दबिश दी है। लेकिन ना तो विधायक और ना ही उनके सहयोगियों का अब तक कोई सुराग मिला है। उन्होंने कहा, "हमारी टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं, जल्द ही विधायक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"

एक पुलिस टीम लखनऊ में विधायक के सरकारी आवास और अन्य संभावित स्थानों पर नजर रखे हुए है। इसके अलावा विधायक के नेपाल भागने की आशंका के चलते जिले की नेपाल सीमा पर भी पुलिस दल तैनात कर दिए गए हैं। गोरखपुर के सहजनवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक रावत पर आरोप है कि उन्होंने अपने चार सहयोगियों के साथ मिलकर ठेकेदार विजय रावत की गत 20 मार्च को गोली मार कर हत्या कर दी थी।

इस मामले में दो चश्मदीदों के बयान के आधार पर रावत व उनके तीन सहयोगियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक विधायक और ठेकेदार के बीच 20 साल पुरानी पारिवारिक दुश्मनी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+