कोलकाता अग्निकांड: 9 और शव मिले, मरने वालों की संख्या 43

Kolkata Fire
कोलकाता। कोलकाता की स्टीफन कोर्ट इमारत के मलबे से सोमवार को 9 और शवों की बरामदगी के साथ ही इस अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है। पश्चिम बंगाल सरकार ने त्रासदी के कारणों की जांच करने के लिए 11 सदस्यीय एक समिति का गठन किया है।

पुलिस के मुताबिक दो शवों की पहचान उनके साथ मिले पहचान पत्रों की मदद से की गई। इनमें एक की पहचान 22 वर्षीय बिद्युत आचार्य के रूप में की गई, जो कॉल सेंटर कंपनी 'विलटेक कंप्यूटर्स' में काम करता था और दूसरे शव की पहचान संगीता कुमारी के रूप में की गई। अभी तक सात लोग लापता बताए जा रहे हैं।

पांचवीं मंजिल से सभी शव झुलसी हुई हालत में बरामद हुए हैं। अग्निशमन कर्मी और नागरिक कार्यकर्ता बदबू और गंदगी के बीच मलबा हटाने में जुटे हुए हैं। पुलिस ने बताया कि शवों को एसएसकेएम अस्पताल के सुपुर्द कर दिया गया है ताकि पीड़ितों के परिजन उनकी शिनाख्त कर सके हैं, जो पिछले छह दिनों से लगातार अपने सगे संबंधियों के इंतजार में वहीं डेरा डाले हैं।

केंद्रीय वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रणब मुखर्जी और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच समिति के गठन की मांग की थी। इस हादसे में मारे गए लोगों में से अब तक सिर्फ 20 शवों की ही पूरी तरह से शिनाख्त हो सकी है। बहुत से शव ऐसे हैं जिनके कई दावेदार हैं।

विवादित शवों की शिनाख्त के लिए डीएनए परीक्षण कराए जा रहे हैं। गौरतलब है 1910 में निर्मित स्टीफन कोर्ट इमारत में गत 23 मार्च को यह भीषण अग्निकांड हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+