ओबामा ने करजई के साथ भ्रष्टाचार पर चर्चा की (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत के दौरान अफगानिस्तान सरकार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग और नशीले पदार्थो के अवैध करोबार पर चर्चा हुई।
ओबामा रविवार की शाम अचानक वाशिंगटन से अफगानिस्तान पहुंचे। वह एक दिन वहां रुकेंगे। पहुंचने के साथ ही ओबामा ने राष्ट्रपति करजई से मुलाकात की।
बातचीत के बाद जारी एक संयुक्त बयान के अनुसार ओबामा और प्रगति चाहते हैं। करजई ने कहा कि ओबामा और उनके बीच अच्छी बातचीत हुई है।
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने कहा कि करजई को ओबामा के दौरे के बारे में गुरुवार को सूचित कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications