दिल्ली में पारा चढ़ा, तपिश से राहत के आसार नहीं
नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली में सोमवार तड़के न्यूनतम तापमान औसत से ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह भी तपिश बरकरार रहेगी।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "राजधानी मे सोमवार तड़के न्यूनतम तापमान औसत से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक यानी 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।"
उल्लेखनीय है कि रविवार को न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications