घंटे भर पहले मिली करजई को ओबामा के दौरे की जानकारी

वाशिंगटन/काबुल। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की काबुल यात्रा का कार्यक्रम इतना गुप्त रखा गया था कि अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई तक को इसकी जानकारी उनके आगमन से महज घंटा भर पहले मिली। यह जानकारी सोमवार को एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई।

'डेली मेल' ने व्हाइट हाउस के हवाले से जानकारी दी है कि करजई को उनके आगमन से घंटा भर पहले ही जानकारी दी गई। ओबामा ने राष्ट्रपति पद पर आसीन होने के बाद रविवार को पहली बार अफगानिस्तान की यात्रा की। तालिबानियों द्वारा घात लगाकर हमला करने के अंदेशे के कारण व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने ओबामा की यात्रा को बेहद गुप्त रखा।

पढ़ें- देश विदेश की अन्‍य खबरें

ओबामा जब अफगानिस्तान की चंद घंटे की यात्रा पर पहुंचे तो अंधेरा घिर चुका था। ओबामा बगराम हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर के जरिए काबुल पहुंचे जहां उन्होंने करजई से भेंट की। व्हाइट हाउस ने ओबामा के इस दौरे की पूर्व घोषणा नहीं की थी।

ओबामा शुक्रवार को कैंप डेविड चले गए थे, जहां से उनकी रवानगी आसान थी। 'डेली मेल' के अनुसार दौरे पर उनके साथ आए मीडियाकर्मियों को इसे गोपनीय रखने की कसम दिलाई गई थी और व्हाइट हाउस ने ओबामा की गतिविधियों की जानकारी भी इसी आधार पर दी थी कि उनकी खबरें उन गतिविधियों के शुरू होने के बाद जारी की जाएंगी।

सुरक्षा सलाहकार जेम्स जोन्स के हवाले से कहा गया है, "हम राष्ट्रपति करजई को समझाना चाहते हैं कि उनके दूसरे कार्यकाल के आरंभ से ही कुछ बातों की अनदेखी हो रही है। ये बाते सरकारी अधिकारियों की नियुक्ति के समय योग्यता आधारित प्रणाली, भ्रष्टाचार से मुकाबला, मादक पदार्थो के तस्करों से निपटने आदि से संबद्ध हैं।..इनसे विद्रोहियों को आर्थिक मदद मिल रही है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+