अमिताभ के सवाल का जवाब देने की जिम्मेदारी आयोजकों पर : कांग्रेस

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस ने अर्थ ऑवर के दौरान आयोजित समारोह से अभिषेक बच्चन के पोस्टर और उनके वीडियो संदेश हटाए जाने को लेकर पैदा हुए विवाद पर सधी हुई प्रतिक्रिया जाहिर की है। कांग्रेस ने कहा है कि इन प्रश्नों का जवाब देने की जिम्मेदारी आयोजकों पर है। इस समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भी उपस्थित थीं।

कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने आईएएनएस से कहा, "इन प्रश्नों का उत्तर देने की जिम्मेदारी आयोजकों की है।"

अभिनेता अमिताभ बच्चन अर्थ ऑवर के कार्यक्रम के दौरान बेटे अभिषेक बच्चन का वीडियो संदेश हटाए जाने की घटना को लेकर अपनी नाराजगी छिपा नहीं सके थे। अमिताभ ने आश्र्चय जाहिर करते हुए कहा था, "यह स्थिति हर जगह है?"

नया विवाद ऐसे समय में सामने आया है, जब कांग्रेस ने अपने मुंबई के नेताओं द्वारा किए गए उस विरोध को जायज ठहराया है, जिसमें बांद्रा-वर्ली सी लिंक के उद्घाटन समारोह में अमिताभ की उपस्थिति पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+