राजस्थान में पहली बार कृषकों को सम्मानित किया गया
सम्मानित हुए किसानों में 410 कृषकों को पंचायत समिति स्तरीय पुरस्कार, 62 को जिला स्तरीय एवं 2 को राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा गया है। पंचायत समिति स्तरीय पुरस्कार दस हजार रुपये राशि एवं जिला स्तरीय 25-25 हजार रुपये राशि के थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। प्रदर्शनी में कृषि, डेयरी, पशुपालन व उद्यान विभागों के साथ खाद-बीज कीटनाशक दवा विक्रेताओं ने स्टालें लगाई है।
अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार कृषि विकास और किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्घ है। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास एवं खेतों में अंतिम छोर तक बैठे किसानों को केन्द्रीय योजनाओं और नई तकनीक एवं अनुसंधान का फायदा पहुंचाने में सरकार के साथ प्रगतिशील किसान भी अपनी सक्रिय भूमिका अदा करें।
मुख्यमंत्री आज कृषि विभाग द्वारा कृषि पंत भवन में राज्य में पहली बार आयोजित कृषक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेशभर से आये किसानों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में आज समय के अनुसार नये-नये आविष्कार हो रहे हैं। जमाना विज्ञान एवं तकनीक का है जिसका फायदा गांव एवं किसानों तक पहुंचे यह हमारा प्रयास होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि किसान की सोच आज प्रगतिशील होने के कारण वे प्रगतिशील किसान जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील किसान की सोच खेती तक सीमित नहीं रहें बल्कि पूरे गांव का विकास कैसे हो इस पर भी उनका ध्यान केन्द्रित रहना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications