मास्को में दोहरे विस्फोटों में 37 मरे (लीड-3)
समाचार एजेंसी इतरतास ने आपातकालीन मामलों से संबद्ध मंत्रालय के हवाले से जानकारी दी है कि पहला विस्फोट मध्य मास्को के लुब्यांका स्टेशन पर सुबह करीब आठ बजे हुआ। इस विस्फोट में 25 लोग मारे गए और 10 घायल हो गए। एक प्रवक्ता ने बताया कि मरने वालों में से 14 मेट्रो की वैगन में और 11 प्लेटफार्म पर थे।
दूसरी विस्फोट करीब 45 मिनट बाद नजदीकी पार्क कुलतुरी स्टेशन पर हुआ। इस विस्फोट में कम से कम 12 लोग मारे गए और करीब इतने ही घायल हो गए।
घायलों को हेलीकॉप्टर से ले जाया गया है। ये विस्फोट आतंकवादी हमले हो सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications